एक साथ सबसे ज्यादा फिल्में करने वाली ये 5 जोड़ियां, नंबर 1 ने की है 13 फिल्में

आज हम आपको बॉलीवुड की उन 5 जोड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो सबसे ज्यादा बार फिल्मों में एक साथ नजर आईं। आइए जानते हैं
5- अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र

Third party image reference
यह जोड़ी इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने अब तक 6 फिल्मों में एक साथ काम किया है। यह जोड़ी शोले, चुपके चुपके, सूरमा भोपाली और जबान जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आई।
4- शाहरुख खान और सलमान खान

Third party image reference
शाहरुख और सलमान ने एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो किया है। यह जोड़ी अब तक 6 फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है। इसमें करन अर्जुन, कुछ कुछ होता है, हम तुम्हारे हैं सनम, ट्यूबलाइट और जीरो जैसी कई फिल्में शामिल है।
3- गोविंदा और संजय दत्त

Third party image reference
गोविंदा और संजय दत्त की जोड़ी दर्शकों को बहुत अच्छी लगती है। यह जोड़ी सात फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है। इस जोड़ी की फिल्में दो कैदी, जोड़ी नंबर वन बहुत ही सुपरहिट साबित हुई थी।
2- अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ

Third party image reference
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने 9 फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिसमें से इस जोड़ी की परिंदा, कभी ना कभी, राम लखन और कर्मा जैसी फिल्में सुपरहिट साबित हुई।
1- अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी

Third party image reference
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने जिन फिल्मों में एक साथ काम किया है, वह फिल्में सफल हुई हैं। यह जोड़ी अब तक 13 फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है। इस जोड़ी की फिल्में मोहरा, धड़कन, हेरा फेरी सीरीज बहुत ही सुपरहिट रही थी। जल्द ही यह जोड़ी फिल्म हेरा फेरी 3 में भी नजर आएगी।
एक साथ सबसे ज्यादा फिल्में करने वाली ये 5 जोड़ियां, नंबर 1 ने की है 13 फिल्में एक साथ सबसे ज्यादा फिल्में करने वाली ये 5 जोड़ियां, नंबर 1 ने की है 13 फिल्में Reviewed by Admin on जुलाई 25, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.