बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जिनका स्टारडम बहुत ज्यादा है। जैसे-जैसे सितारों का स्टारडम बढ़ता जाता है, वह अपनी फीस में भी बढ़ोतरी कर देते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए मोटी फीस मांगी और इस वजह से निर्माताओं ने उनकी जगह किसी और कलाकार को ले लिया।
1- सोनाक्षी सिन्हा
Third party image reference
बॉलीवुड में फिल्म दबंग से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा को सलमान के साथ फिल्म किक में काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा फीस मांगी, जिस वजह से फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के लिए जैकलीन फर्नांडिस को कास्ट कर लिया।
2- शाहरुख खान
Third party image reference
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के स्टारडम से आप सभी वाकिफ होंगे। बता दें कि संजय लीला भंसाली ने शाहरुख खान को एक फिल्म ऑफर की थी। लेकिन शाहरुख ने फिल्म के लिए मोटी फीस की मांग की, जिस वजह से संजय लीला भंसाली ने किसी और अभिनेता को फिल्म में ले लिया।
3- माधुरी दीक्षित
Third party image reference
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने कई बार इस वजह से फिल्में गवाईं हैं। उन्होंने निर्माताओं से जब मोटी फीस मांगी तो निर्माताओं ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया।
4- आर माधवन
Third party image reference
आर माधवन को ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म फन्ने खां का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए ज्यादा पैसे मांगे, जिस वजह से प्रोड्यूसर ने फिल्म में राजकुमार राव को ले लिया।
5- नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
Third party image reference
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपनी काबिलियत के दम पर बहुत सफल हो गए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 2017 में रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी 2 में एडवोकेट वाला रोल मिला था। लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा फीस मांगी, जिस वजह से उनकी जगह फिल्म में अन्नू कपूर को ले लिया गया।
ज्यादा फीस डिमांड करने पर फिल्मों से निकाल दिए गए थे ये 5 बॉलीवुड सितारे
Reviewed by Admin
on
जुलाई 25, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: