आज की इस पोस्ट में हम आपको पांच ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने संन्यास लेने के बाद दोबारा वापसी की। आइए जानते हैं उन पांच क्रिकेटरों के बारे में
1. ब्रेंडन टेलर
Third party image reference
आप सभी लोग ब्रेंडन टेलर को अच्छी तरह से जानते होंगे जो जिंबाब्वे के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज है। उनका काउंटी क्रिकेट में काउंटी क्रिकेट में कोल्पैक डील के तहत नाटिंघमशायर के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। इस कारण उन्होंने साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद उन्होंने फिर से 31 साल की उम्र में राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की।
2. शाहिद अफरीदी
Third party image reference
पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी कई बार सन्यास ले चुके हैं। साल 2010 में उन्होंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। इसके बाद उन्होंने फिर से वापसी कर ली। साल 2011 में उन्होंने फिर संन्यास लिया। इसके बाद उन्होंने फिर से वापसी की। साल 2016 में उन्होंने अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
3. इमरान खान
Third party image reference
विश्वकप 1987 के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। लेकिन उनको तत्कालीन राष्ट्रपति जिया उल हक के कहने पर फिर से 1992 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करनी पड़ी। 1992 में पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप की विजेता बनी थी।
4. कार्ल हूपर
Third party image reference
1999 के वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कार्ल हूपर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। लेकिन साल 2001 में उन्होंने फिर से वापसी कर ली और साल 2003 तक बतौर कप्तान टीम से जुड़े रहे।
5. जावेद मियांदाद
Third party image reference
1996 के वर्ल्ड कप से पहले ही जावेद मियांदाद ने सन्यास ले लिया। लेकिन प्राइम मिनिस्टर बेनजीर भुट्टो के कहने पर ही उनको सन्यास लेने के 10 दिन बाद ही फिर से क्रिकेट में वापसी करनी पड़ी।
संन्यास लेने के बाद दोबारा वापसी करने वाले ये हैं 5 क्रिकेटर, लिस्ट में 3 पाकिस्तानी
Reviewed by Admin
on
जुलाई 17, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: