सहवाग के क्रिकेट करियर का वह ओवर जिसे आजतक कोई भूल नहीं पाया, इतिहास में दर्ज है वो दिन

जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। बता दे कि वीरेंद्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1980 में दिल्ली में हुआ था। वीरेंद्र सहवाग को बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता था। 1999 में वीरेंद्र सहवाग ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के विरुद्ध खेला था। वहीं उन्होंने साल 2001 में पहला अंतरराष्ट्रीय शतक न्यूजीलैंड के विरुद्ध लगाया था।

Third party image reference
साल 2008 में वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाया था। उन्होंने यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध किया था। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 2 तिहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज है। अभी तक कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है।

Third party image reference
साल 2005 में भारत और श्रीलंका के बीच एक मैच खेला गया था। उस मुकाबले में एक ऐसा ओवर आया था जिसे क्रिकेट प्रेमी आज भी नहीं भूल पाए हैं। उस ओवर में भारतीय टीम के इस महान विस्फोटक बल्लेबाज ने क्रमशः 4,4,6,4,4,4 रन बनाए थे। उस ओवर में वीरेंद्र सहवाग ने कुल 26 रन बटोरे थे।

Third party image reference
भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग ने 104 टेस्ट मैच, 251 वनडे मैच और 19 T20 मैच खेले। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17000 से ज्यादा रन बनाए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे हैं। लोगों को उनकी कमेंट्री सुनना बहुत ही पसंद है। जब भी वह मैच के दौरान कमेंट्री करते हैं तो लोग कान लगाकर सुनते हैं।
सहवाग के क्रिकेट करियर का वह ओवर जिसे आजतक कोई भूल नहीं पाया, इतिहास में दर्ज है वो दिन सहवाग के क्रिकेट करियर का वह ओवर जिसे आजतक कोई भूल नहीं पाया, इतिहास में दर्ज है वो दिन Reviewed by Admin on जुलाई 17, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.