आज की पोस्ट में हम आप को क्रिकेट जगत के पांच ऐसे अनसुने रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आइए जानते हैं उन पांच रिकॉर्ड के बारे में
Third party image reference
1. 1988 में पहली बार ब्लाइंड वर्ल्ड कप खेला गया था जिसमें पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज मसूद जन ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध नाबाद 262 रन बनाए थे। बता दें कि यह ब्लाइंड क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे लंबी पारी है। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है।
2. साल 2013 में भारत में क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा टूर्नामेंट खेला गया। उस टूर्नामेंट का नाम इनाडु क्रिकेट चैंपियन कप है। बता दें कि इसकी शुरुआत 30 दिसंबर 2013 को हुई थी और अंत 20 फरवरी 2014 को हुआ था।
3. राजा महाराज सिंह जो मुंबई के गवर्नर है, उनके नाम सर्वाधिक रणजी मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। बता दे कि जब वह 72 साल और 192 दिन के थे तब उन्होंने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था, जिसमें वह सिर्फ 4 रन ही बना पाए।
Third party image reference
4. जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि सर डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया के बहुत ही महान बल्लेबाज रहे। बता दे कि उनकी कैप क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी चीज के रूप में नीलाम हुई थी। साल 2013 में जून के महीने में सर डॉन ब्रैडमैन की कैप को नीलाम किया गया, जिसे टिम सिरिसर ने 283,000 यूएस डालर में खरीदा था। ये कैप डॉन ब्रैडमैन ने अपने पहले और आखिरी मैच में इस्तेमाल की थी।
Third party image reference
5. विश्व कप 2011 के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को दूसरी बार खिताब जीताया। जिस बल्ले से महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाया उसको 161,295 डालर में खरीदा गया। यह क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा बैट साबित हुआ।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं क्रिकेट जगत के ये 5 अनसुने रिकॉर्ड, आप भी जानें
Reviewed by Admin
on
जुलाई 17, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: