\
आज इस पोस्ट में हम आपको भारतीय टीम के पूर्व सफल कप्तान सौरव गांगुली द्वारा तराशे गए छह कोहिनूर खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में
6. हरभजन सिंह
Third party image reference
भारतीय टीम के महान खिलाड़ी हरभजन सिंह ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीता। 1998 में हरभजन सिंह ने सौरव गांगुली की कप्तानी में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले हरभजन सिंह पहले भारतीय गेंदबाज है।
5. जहीर खान
Third party image reference
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने साल 2011 के विश्व कप में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि अपनी कप्तानी में सौरव गांगुली ने जहीर खान पर पूरा विश्वास जताया और उन्हें टीम में लगातार जगह दी।
4. वीरेंद्र सहवाग
Third party image reference
भारतीय टीम के पूर्व महान विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 2 तिहरे शतक लगाने का कारनामा कियाय़ सौरव गांगुली ने ही वीरेंद्र सहवाग से ओपनिंग कराने का निर्णय लिया। इससे पहले वह मिडिल ऑर्डर में खेलते थे।
3. महेंद्र सिंह धोनी
Third party image reference
आज हर कोई महेंद्र सिंह धोनी का दीवाना है। जब भी भारतीय टीम कठिन परिस्थितियों में होती है तो हर कोई धोनी से उम्मीद करता है और धोनी उम्मीदों पर खरा उतरते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना डेब्यू मैच सौरव गांगुली की कप्तानी में खेला था।
2. इरफान पठान
Third party image reference
भारतीय टीम के इस महान तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट मैच में पहले ही ओवर में हैट्रिक ली थी और वह टेस्ट क्रिकेट के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज है।
1. युवराज सिंह
Third party image reference
कुछ समय पहले युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। बता दें कि अशोक मल्होत्रा ने युवराज सिंह के बारे में सौरव गांगुली को जानकारी दी जिसके बाद सौरव गांगुलीदिल्ली गए और उनको रणजी ट्रॉफी में मैच खेलते हुए देखा। इसके बाद ही उनको भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला।
दादा ने तराशें हैं यह 6 कोहिनूर, नंबर 3 ने नाम किए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, आगे चलकर रचा इतिहास
Reviewed by Admin
on
जुलाई 17, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: