आंकड़ों के खेल क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाए हैं. क्रिकेट के प्रत्येक मैच के बाद कई रिकॉर्ड सामने आते हैं. क्रिकेट में रिकार्ड्स के बनने का सिलसिला चिरकाल तक चलता रहेगा. आज के इस लेख में हम आपको भारतीय क्रिकेटर्स के कुछ ऐसे रिकार्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका निकट भविष्य में टूटना मुश्किल है. आइये जानते हैं इनके बारे में-
Third party image reference
5- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान के नाम टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का विश्व रिकॉर्ड है. पठान ने ये कारनामा पाकिस्तान के विरुद्ध किया था. पठान के इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत मुश्किल है.
Third party image reference
4- भारतीय टीम से बाहर चला रहे करुण नायर के नाम सबसे कम पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड है. करुण नायर ने ये कारनामा अपने कैरियर की तीसरी पारी में ही कर दिया था.
Third party image reference
3- भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्द्धशतक, एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध एक मैच में मात्र 12 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाया था.
2- भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने का रिकॉर्ड है. सचिन के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए किसी भी खिलाड़ी को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा.
Third party image reference
1- भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर बापू नाडकर्णी के नाम टेस्ट मैच में लगातार सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड है. इन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध 1964 लगातार 21 मेडन ओवर डाले थे.
भले सारे विश्व रिकॉर्ड टूट जाये, लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स के ये 5 रिकॉर्ड शायद ही कभी टूटे
Reviewed by Admin
on
जुलाई 31, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: