सेमीफाइनल में रुला देनी वाली हार का बदले लेने इस दिन NZ से भिड़ेगा IND,देखें मैच कार्यक्रम

विश्व कप 2019 के लीग मैचों में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल प्रवेश करने वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों बेहद ही नजदीकी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही भारत का दूसरी बार विश्व विजेता बनने का सपना चकनाचूर हो गया.

Third party image reference
इस हार के साथ ही कोहली और भारतीय टीम पर कई सवाल उठे. हार के बाद रोहित जहां अपने आंसू छुपाते नजर आये तो वहीं रविन्द्र जडेजा कई दिन तक इस हार को भुला नहीं पाए. खैर, भारतीय टीम को इन कठिन समय से निकलकर खुद को साबित करना है कि वो ही असली चैंपियन हैं.

Third party image reference
भारतीय टीम को बहुत ही जल्द विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार का बदला लेने का सुनहरा अवसर मिलेगा. भारतीय टीम अगले वर्ष के न्यूजीलैंड की टीम का दौरा करेगी. जहां भारतीय टीम 3 वनडे, 5 टी20 और 2 टेस्ट खेलेगी.

Third party image reference
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर अपना पहला टी 20 मैच 24 जनवरी को ऑकलैंड में खेलेगी. दूसरा टी 20 26 जनवरी, तीसरा टी-20 29 को खेला जाएगा. भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पहला वनडे मैच 5 फरवरी को खेलेगी. जबकि टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा.
सेमीफाइनल में रुला देनी वाली हार का बदले लेने इस दिन NZ से भिड़ेगा IND,देखें मैच कार्यक्रम सेमीफाइनल में रुला देनी वाली हार का बदले लेने इस दिन NZ से भिड़ेगा IND,देखें मैच कार्यक्रम Reviewed by Admin on जुलाई 31, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.