आज हम आपको क्रिकेट जगत के 6 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने पहले मैच से ही बहुत फेमस हो गए थे. चलिए शुरू करते हैं
1- रोहित शर्मा
Third party image reference
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को लोग आज हिटमैन के नाम से जानते हैं. रोहित शर्मा की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है. बता दें कि रोहित ने वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध 2013 में खेले गए टेस्ट से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 177 रन की पारी खेली थी और वे पहले मैच से ही बहुत लोकप्रिय हो गए.
2- इमाम उल हक
Third party image reference
पाकिस्तान टीम के बेहतरीन बल्लेबाज इमाम उल हक ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2017 में श्रीलंका के विरुद्ध वनडे मैच से की थी. इस मैच में उन्होंने बहुत ही लाजवाब प्रदर्शन किया और काफी लोकप्रियता हासिल की.
3- पृथ्वी शॉ
Third party image reference
पृथ्वी शॉ बेहतरीन युवा बल्लेबाज है. पृथ्वी शॉ ने पिछले साल वेस्टइंडीज के विरुद्ध टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 134 रनों की पारी खेली थी और लोकप्रियता हासिल की.
4- वीरेंद्र सहवाग
Third party image reference
वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रह चुके हैं. वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2001 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध खेले गए टेस्ट मैच से की थी. उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 105 रन की विस्फोटक पारी खेली थी.
5- लोकेश राहुल
Third party image reference
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज लोकेश राहुल ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में जिंबाब्वे के विरुद्ध मैच से की थी. इस मैच में लोकेश राहुल ने शतक लगाया था और वे पहले मैच से ही मशहूर हो गए.
6- कगिसो रबाडा
Third party image reference
कगिसो रबाडा ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2015 में बांग्लादेश के विरुद्ध मैच से की थी. उस मैच में कगिसो रबाडा ने 8 ओवर में केवल 16 रन दिए थे और 6 विकेट हासिल किए थे.
अपने पहले मैच में ही फेमस हो गए थे विश्व क्रिकेट के यह 6 खिलाड़ी, नंबर-1 है सबका फेवरेट
Reviewed by Admin
on
जुलाई 22, 2019
Rating:






कोई टिप्पणी नहीं: