Third party image reference
विश्व कप 2019 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भारत से मैच हार गई तो पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों ने खिलाड़ियों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान के खिलाड़ियों का पाकिस्तानी प्रशंसकों द्वारा खूब मजाक उड़ाया गया। हालांकि अब सब कुछ ठीक हो चुका है। आज हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है। वह 1 साल में क्रिकेट खेलकर कितनी कमाई करते हैं। बता दें कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को 5 ग्रेडों में बांटा गया है और इन खिलाड़ियों को ग्रेडों के हिसाब से ही सैलरी मिलती है।
Third party image reference

ग्रेड ए- इस ग्रेड में पाकिस्तान टीम के 6 खिलाड़ी शामिल है। यह 6 खिलाड़ी है- सरफराज अहमद, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, अजहर अली, यासिर शाह और बाबर आजम। इन 6 खिलाड़ियों को सालाना 48 लाख रूपये की सैलरी दी जाती है।
Third party image reference

ग्रेड बी- ग्रेड बी में मोहम्मद हाफिज, फहीम अशरफ, असद शफीक, शादाब खान, हसन अली और फखर जमां जैसे खिलाड़ी शामिल है और इनको पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सालाना 30 लाख रूपये दिए जाते हैं।
Third party image reference

ग्रेड सी- इस ग्रेड में पाकिस्तान टीम के 9 खिलाड़ी आते हैं। यह 9 खिलाड़ी हैं- मोहम्मद अब्बास, वहाब रियाज, जुनैद खान, हारिस सोहेल, इमाम उल हक़, मोहम्मद नवाज, इमाद वसीम, शान मसूद, उस्मान खान शिनवरी। इन खिलाड़ियों को हर साल 21 लाख रूपये की सैलरी मिलती है।
Third party image reference

ग्रेड डी- डी ग्रेड रुम्मन रईस, आसिफ अली, राहत अली, उस्मान सलाहुद्दीन, हुसैन तलत में जैसे खिलाड़ी शामिल है, जिनको हर साल 12 लाख रूपये की सैलरी मिलती है।
Third party image reference

ग्रेड ई- इस ग्रेड में मोहम्मद रिजवान, बिलाल आसिफ, साद अली, शाहीन शाह अफरीदी, साहिबजादा फरहान, उम्मैद आसिफ खिलाड़ी शामिल हैं, जिनको 6 लाख रूपये सालाना की सैलरी मिलती है।