वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद अब भारतीय अपनी पहली सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज जाएगी. जहाँ वो वेस्टइंडीज से टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों सीरीज खेलेगी. तो वहीं 1 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच प्रतिष्ठित एशेज श्रृंखला भी शुरू हो जाएगी. इसके अलावा हम आपको यह बता दें कि 1 अगस्त 2019 से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज भी हो रहा है.
Third party image reference
इस टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने से पहले आईसीसी ने बल्लेबाजों की नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है. जिसमे भारतीय कप्तान विराट कोहली को पहला स्थान मिला है. उनके पास 922 अंक हैं. उनके बाद केन विलियमसन 913 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. जबकि चेतेश्वर पुजारा 881 अंकों के साथ तीसरे और स्टीव स्मिथ 857 अंकों के साथ चौथे और हेनरी निकोल्स 778 अंकों के साथ 5वें स्थान पर बने हुए हैं.
Third party image reference
हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया. जिसमे जो रूट को एक स्थान का नुकसान हुआ है. उनके एक स्थान की गिरावट से डेविड वार्नर एक स्थान ऊपर चढ़कर 6वें स्थान पर आ गए हैं. जबकि रूट 7वें स्थान पर खिसक गए हैं. इसके अलावा एडिन मार्क्रम 719 अंकों के साथ 8वें, क्विंटन डीकॉक 718 अंकों के साथ 9वें और फाफ डूप्लेसिस 702 अंकों के साथ 10वें स्थान पर बने हुए हैं.
Third party image reference
बल्लेबाजो की रैंकिंग में ऋषभ पंत 673 अंकों के साथ 15वें स्थान पर बने हुए हैं. इस तरह टीम इंडिया के टॉप-20 में सिर्फ 3 खिलाड़ी ही मौजूद हैं. गेंदबाजी की बात करें तो इस लिस्ट में रवीन्द्र जडेजा 794 अंकों के साथ 6वें स्थान पर मौजूद हैं. जबकि अश्विन 763 अंकों के साथ 10वें स्थान पर बने हुए हैं. इसके अलावा बुमराह 771 अंकों के साथ 16वें स्थान पर बने हुए हैं.
ऋषभ पंत ने ICC टेस्ट रैंकिंग में रचा इतिहास
Third party image reference
ऋषभ पंत ने मात्र 9 टेस्ट खेलकर अपने छोटे से टेस्ट करियर में वो मुकाम हासिल कर लिया है. जो धोनी ने 90 टेस्ट खेलकर भी नहीं किया. ऋषभ पंत आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी रैंकिंग हासिल करने वाले भारत के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. इस साल उन्होंने बल्लेबाजी रैंकिंग में 14वां स्थान हासिल किया था.
Third party image reference
उनसे ज्यादा रैंकिंग सिर्फ दिलावर हुसैन ही ऐसे भारतीय विकेटकीपर थे. जिन्होंने साल 1935 में 11वां स्थान हासिल किया था. जो आज भी बरकरार है. टेस्ट रैंकिंग में धोनी की हाईएस्ट रैंकिंग 19वीं थी. जो उन्होंने साल 2013 में हासिल की थी. जबकि धोनी से ज्यादा रैंकिंग हासिल करने वाले विकेटकीपर फारुख इंजिनियर थे. जिन्होंने साल 1973 में 17वां स्थान हासिल किया था.
सिर्फ 9 टेस्ट खेलकर पंत ने ICC टेस्ट रैंकिंग में रचा इतिहास, धोनी समेत दिग्गजों को पछाड़ा
Reviewed by Admin
on
जुलाई 30, 2019
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: