Third party image reference
टेस्ट क्रिकेट को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की जा रही है। 1 अगस्त से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली एशेज सीरीज के शुरू होते ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत हो जाएगी। पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टीमें अगले 2 सालों में कुल 27 टेस्ट सीरीज खेलेंगी। इस दौरान कुल 71 टेस्ट मुकाबले खेले जाएंगे।
Third party image reference
उसके बाद टॉप 2 टीमों के बीच साल 2021 के जून महीने में लंदन में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर विराट कोहली ने मीडिया के सामने अपने दिल की बात कही। विराट कोहली ने कहा कि क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट क्रिकेट में होने वाली चैंपियनशिप का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा कोहली ने कहा कि हमारी टीम लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसीलिए हमें इस चैंपियनशिप सबसे बड़ी उम्मीद है।
ऐसे मिलेंगे पॉइंट
Third party image reference
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में प्रत्येक टीम 6 सीरीज खेलेगी। जिसमें प्रत्येक टीम 3 सीरीज घरेलू मैदान पर तथा 3 सीरीज विदेशी मैदान पर खेलेगी। मैच में प्रदर्शन के आधार पर टीमों को अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक सीरीज 120 अंक की होगी। यदि दो मैचों की सीरीज होगी तो उसमें एक मैच जीतने पर 60 अंक दिए जाएंगे। और अगर सीरीज तीन मैचों की हुई तो उसमें प्रत्येक में जीतने पर 40 अंक दिए जाएंगे। मैच टाई होने पर आधे आधे अंक मिलेंगे और यदि मैच ड्रॉ होता तो अंक एक तिहाई कर दिए जाएंगे।
दोस्तों आप वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में क्या राय रखते हैं? कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में क्या सोचते हैं विराट कोहली, रखी अपने दिल की बात
Reviewed by Admin
on
जुलाई 30, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: