विश्व कप टूर्नामेंट 2019 कुछ समय पहले ही समाप्त हुआ है. विश्व कप 2019 का खिताब इंग्लैंड की टीम ने जीता. इंग्लैंड की टीम पहली बार विश्व कप विजेता बनी. बता दें कि इस विश्वकप टूर्नामेंट में भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच हारकर बाहर हो गई और इसी के साथ भारतीय टीम का तीसरी बर विश्व कप विजेता बनने का सपना भी टूट गया. बता दें कि विश्व कप 2019 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ था, वह सभी खिलाड़ी आईपीएल 2019 में खेले थे. 2019 आईपीएल की विजेता मुंबई इंडियंस की टीम रही. आज हम आपको बताने वाले हैं कि विश्व कप के लिए जो टीम चुनी गई थी, उन खिलाड़ियों ने आईपीएल 2019 में कैसा प्रदर्शन किया था.
Third party image reference
1- बता दें कि 2019 के आईपीएल में कुल 19416 रन बने थे. इसमें से भारतीय टीम में चुने गए 15 खिलाड़ियों में 3597 रन बनाए थे, जो कि कुल रनों का लगभग 19% है.
2- भारतीय टीम में चुने गए खिलाड़ियों में से छह बल्लेबाज ऐसे थे, जिन्होंने आईपीएल 2019 में 400 से ज्यादा रन बनाए थे. लोकेश राहुल 593 रन के साथ इस सूची में पहले नंबर पर थे.
3- आईपीएल 2019 में कुल 682 विकेट गिरे, जिसमें से भारतीय टीम में चुने गए गेंदबाजों ने 103 विकेट हासिल किए, जो कुल विकेटों के लगभग 15% थे.
Third party image reference
4- भारत की 15 सदस्यीय टीम में पांच में से चार गेंदबाज 10 से ज्यादा विकेट लेने में कामयाब रहे. मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में 19-19 विकेट हासिल किए थे.
Third party image reference
5- भारतीय टीम में चुने गए ऑलराउंडरों में से हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2019 में कुल 402 रन बनाए थे और 14 विकेट लिए थे. जबकि रविंद्र जडेजा ने 106 रन बनाए थे और 15 विकेट हासिल किए थे.
आईपीएल में कुलदीप यादव, विजय शंकर और केदार जाधव का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इन खिलाड़ियों ने विश्व कप में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया.
जानिए कैसा रहा विश्व कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया का आईपीएल में प्रदर्शन
Reviewed by Admin
on
जुलाई 21, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: