बांग्लादेश की टीम कब- क्या कर दे यह कोई नहीं जानता. बांग्लादेश की टीम ने कई मौकों पर बड़ा उलटफेर किया है. बांग्लादेश ने कई बार ऐसी टीमों को हराया है, जिनके हारने की किसी को उम्मीद नहीं होती. बांग्लादेश ने विश्वकप में भी कई टीमों का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना तोड़ा है. हाल ही में विश्व कप टूर्नामेंट में उसने साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीम को हरा दिया था. आज हम आपको बांग्लादेश की टीम द्वारा किए गए पांच ऐसे बड़े चमत्कारों के बारे में बताने वाले हैं.
Third party image reference
1- 1999 के विश्व कप में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध मैच खेला था. इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 223 रन बनाए थे. पाकिस्तान की टीम के लिए यह लक्ष्य पूरा करना आसान था. लेकिन बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 161 रन पर ही ढेर कर दिया और 62 रनों से मैच पर कब्जा कर लिया.
Third party image reference
2- 2005 की नेटवेस्ट सीरीज में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया का मैच हुआ था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और 249 रन बनाए. यह मैच बांग्लादेश की टीम ने 5 विकेट से आसानी से जीत लिया था.
Third party image reference
3- 2007 के विश्व कप में बांग्लादेश की टीम ने भारत के विरुद्ध मैच खेला था, जिसमें भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन पर ढेर हो गई थी. इस मैच को भारतीय टीम 5 विकेट से हार गई.
Third party image reference
4- 2015 के विश्व कप में बांग्लादेश की टीम ने इंग्लैंड को हराया था. इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने इंग्लैंड को 276 रन का लक्ष्य दिया. लेकिन इंग्लैंड की टीम 260 रन पर ढेर हो गई और यह मैच बांग्लादेश की टीम ने 15 रनों से जीत लिया.
Third party image reference
5- 2019 के विश्व कप में बांग्लादेश की टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को हरा दिया था. इस मैच में बांग्लादेश ने 331 रन बनाए थे. जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 309 रन ही बना सकी थी.
5 ऐसे मौके जब बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर, किसी को नहीं हुआ था यकीन
Reviewed by Admin
on
जुलाई 21, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: