वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड टीम विजेता रही लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भी अच्छा खेल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल में धूम मचाते रहे हैं और वर्ल्ड कप 2019 के बाद ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी भी आईपीएल 2020 में अच्छे दाम पा सकते हैं।
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। एलेक्स कैरी ने बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज़ काफी प्रभावित किया और अपनी ओर वर्ल्ड क्रिकेट का ध्यान खींचा।
कैरी ने वर्ल्ड कप में 10 मैचों में 62.50 की औसत से 375 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट को इस बात के लिए आश्वस्त किया वे फिनिशर की भूमिका के लिए सही चुनाव हैं।
Third party image reference
कैरी के इस वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस के बाद उन्हें आईपीएल 2020 के लिए ना केवल इस लुभावनी टी 20 लीग में एंट्री मिल सकती है, बल्कि वे भारी कीमत भी पा सकते हैं।
Third party image reference
कैरी की बल्लेबाज़ी शैली टी 20 क्रिकेट के मुताबिक है और वे किसी भी टीम में फिट हो सकते है। देखना दिलचस्प होगा कि कैरी को कौन सी आईपीएल टीम अपने साथ शामिल करती है।
वर्ल्ड कप में धूम मचाने के बाद आईपीएल में भारी कीमत पा सकता है यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
Reviewed by Admin
on
जुलाई 30, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: