Third party image reference
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है। इस वनडे सीरीज में बतौर बल्लेबाज रन मशीन कोहली के निशाने पर कई विश्व कीर्तिमान होंगे। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अगर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं तो सीरीज के पहले ही वनडे मैच में 3 विश्व कीर्तिमान बना सकते हैं।
Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 08 अगस्त को खेला जाएगा। जहां कोहली की बल्लेबाजी पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कोहली जो कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं आइये उनकी बात कर लेते हैं।
1. इतिहास रचने से 88 रन दूर:
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के जावेद मियांदाद (1930 रन) ने बनाये हैं। उनके बाद विराट कोहली (1912 रन) दूसरे स्थान पर आते हैं।
Third party image reference
कोहली पहले वनडे मैच में अगर 88 रन बना पाते हैं तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन जायेंगे।
2. बन जायेंगे ऐसे दूसरे भारतीय:
Third party image reference
अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कोहली अब तक 228 पारियों में 11286 रन बना चुके हैं। अगर वह अपने वनडे करियर में 78 रन और जोड़ते हैं तो सौरभ गांगुली के 11363 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। ऐसे में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में तेंदुलकर (18426 रन) के बाद दूसरे स्थान पर आ जायेंगे।
3. वनडे में 50 या इससे अधिक के स्कोर:
Third party image reference
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (145 बार) के नाम है। कोहली ने अब तक 95 बार 50 या अधिक के स्कोर बनाये हैं। अब वह एक और 50+ स्कोर बनाकर श्रीलंका के महेला जयवर्धने और सनथ जयसूर्या की बराबरी कर सकते हैं।
IND v WI: इतिहास रचने से 88 रन दूर कोहली, पहले वनडे में बना सकते हैं ये 3 विश्व कीर्तिमान
Reviewed by Admin
on
जुलाई 30, 2019
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: