Third party image reference
विश्व कप 2019 टूर्नामेंट के बाद से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली व उपकप्तान रोहित शर्मा दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से रोहित शर्मा द्वारा इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने की खबर सामने आई है तब से माना जा रहा है कि रोहित-कोहली के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
जब से रोहित-कोहली विवाद सामने आया है तब से सोशल मीडिया पर लगातार कुछ न कुछ खिचड़ी पक रही है। अब इस विवाद में नया मोड़ आ गया है।
Third party image reference
असल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें कोहली के साथ रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर साल 2013 की बताई जा रही है।
Third party image reference
ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि कोहली-रितिका के तब एक साथ नजर आने के पीछे आखिर क्या वजह है। बता दें कि रोहित और रितिका की शादी दिसंबर 2015 में हुई थी। ऐसे में उससे पहले कोहली-रितिका की साल 2013 की वायरल इस तस्वीर से दोनों क्रिकेटरों के बीच दूरियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा पहले ही विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर अनफ्रेंड कर चुके थे, लेकिन अब उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया है। अब आने वाले समय में ही यह साफ हो पाएगा कि दोनों के बीच मैदान के अंदर और बाहर रिश्ता कैसा है।
कोहली संग रितिका की वायरल तस्वीर से रोहित-कोहली विवाद में आया नया मोड़, यहां पढ़े पूरी खबर
Reviewed by Admin
on
जुलाई 29, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: