क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो, हर बल्लेबाज का सपना होता है कि वो अपने करियर की शुरुआत शतक से करे। वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत शतक से की है। इतना ही नहीं उन बल्लेबाजों की लिस्ट भी लंबी हैं जिन्होंने शतक से साथ अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा। पर आज हम बात करने वाले हैं उन 5 बल्लेबाजों की जिन्होंने न केवल अपने टेस्ट करियर की शुरुआत शतक के साथ की बल्कि करियर का अंत भी शतक से साथ किया।
टेस्ट क्रिकेट के डेब्यू और अंतिम मैच में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
Copyright Holder: RunBhoomi
टेस्ट क्रिकेट के डेब्यू और अंतिम मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रेगी डफ ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए 104 रनों की पारी खेली थी। जबकि इंग्लैंड के ही खिलाफ 146 रन बनाकर उन्होंने टेस्ट को अलविदा कहा। इनके अलावा बिल पोंसफोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू और अंतिम टेस्ट में क्रमशः 110 और 266 रनों की पारी खेली थी।
Third party image reference
जबकि ग्रेग चैपल ने इंग्लैंड के विरुद्ध डेब्यू टेस्ट में 108 और पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट में 182 रन बनाए थे।
Third party image reference
भारतीय बल्लेबाज की बात करे मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। जहां उन्होंने 110 रनों की शतकीय पारी खेली थी। जबकि मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2000 में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में उनके बल्ले से 102 रन आए थे।
Third party image reference
लिस्ट के आखिर में एलिस्टर कुक का नाम शामिल है। इंग्लैंड के एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था और भारत के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट भी खेला। साल 2006 में भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए कुक ने नाबाद 104 रन बनाए थे। जबकि साल 2018 में 147 रनों की शतकीय पारी खेल कर एलिस्टर कुक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
देखें टेस्ट क्रिकेट के डेब्यू व अंतिम मैच में शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज,एक भारतीय भी शामिल
Reviewed by Admin
on
जुलाई 29, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: