एबी डी विलियर्स ने एक साल बाद बताया संन्यास लेने का असली कारण, जानकर आपको होगी हैरानी

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने 23 मई 2018 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है। वर्ल्ड कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका की टीम को उनकी कमी सबसे ज्यादा खली। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की थी जिसके माध्यम से उन्होंने संन्यास की जानकारी दी थी। एबी डी विलियर्स ने अचानक ही संन्यास लेने का फैसला किया था जिस कारण करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक दुखी हो गए और उनका दिल टूट गया।

Third party image reference

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने अपने संन्यास लेने का कारण बताया। एक क्रिकेट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में डी विलियर्स ने कहा कि मैं विश्व कप 2019 में अपने देश का प्रतिनिधित्व चाहता था। लेकिन मेरे परिवार वालों की मर्जी थी कि मैं सन्यास ले लूं और खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखूं।

Third party image reference

आगे एबी डिविलियर्स ने बताया कि मैं अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पा रहा था। यही कारण था कि मेरे परिवार वालों ने मुझे यह फैसला लेने पर मजबूर किया। मैंने 15 साल से ज्यादा समय तक अपने देश के लिए क्रिकेट खेला। मेरे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। अब समय आ गया था कि मैं खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखूं।

Third party image reference

बता दे कि एबी डी विलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले। उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
एबी डी विलियर्स ने एक साल बाद बताया संन्यास लेने का असली कारण, जानकर आपको होगी हैरानी एबी डी विलियर्स ने एक साल बाद बताया संन्यास लेने का असली कारण, जानकर आपको होगी हैरानी Reviewed by Admin on जुलाई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.