भारतीय टीम का विश्व कप 2019 जीतने का सपना टूट गया। अब भारतीय टीम अगले महीने से वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम से विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह जैसे कुछ खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी जा सकती है। रोहित शर्मा बहुत ही जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने विश्व कप टूर्नामेंट में ओपनर बल्लेबाज के रूप में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
इस खिलाड़ी ने रोहित को बनाया ओपनर बल्लेबाज
Third party image reference
रोहित शर्मा ने जब अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था तो वे ओपनिंग करने नहीं आते थे। रोहित शर्मा को ओपनिंग करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने जिम्मेदारी दी। महेंद्र सिंह धोनी की बदौलत ही आज रोहित शर्मा भारतीय टीम के बेहतरीन ओपनर है।
धोनी के फैसले ने डरा दिया था रोहित को
Third party image reference
रोहित शर्मा ने बताया कि जब उनको पहली बार 2013 में चैंपियनशिप ट्रॉफी में ओपनिंग करने का मौका मिला था तो वे बहुत घबरा गए थे। चैंपियनशिप बहुत बड़ा टूर्नामेंट होता है। इससे पहले उन्होंने कभी भी भारतीय टीम के लिए ओपनिंग नहीं की थी। इस वजह से वह बहुत चिंतित थे।
रोहित ने बताया कि इतना बड़ा टूर्नामेंट है और अचानक धोनी ने उनसे कहा- यार पहला मैच तू ओपन कर। मैंने बोला ठीक है, देखते हैं। उन्होंने बोल तो दिया, लेकिन मैंने हां भी कर दिया। फिर रूम में जाकर मैं सोच रहा था कि यह मैंने क्या कह दिया। सही किया या नहीं।
रोहित को नहीं पता था किसके विरुद्ध खेलना है मैच
Third party image reference
रोहित शर्मा ने बताया कि उनको टेस्ट चैंपियनशिप में पहला मैच किसके विरुद्ध खेलना है, यह नहीं पता था। रोहित ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में आपके लिए यह चुनौती होती है कि आप अगला मैच खेलेंगे या नहीं। ऐसे में किसके विरुद्ध खेलना है, यह तो बहुत दूर की बात है। वह इस बात पर विचार कर रहे थे कि मैच के दिन उनकी दिनचर्या क्या होगी।
रोहित शर्मा ने खोला राज महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कहकर और क्यों दी थी ओपनिंग की जिम्मेदारी
Reviewed by Admin
on
जुलाई 17, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: