Third party image reference
आईसीसी की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज होने वाला है। इसमें भारत समेत कुल 9 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टेस्ट चैंपियनशिप का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 अगस्त से खेला जाएगा, जो कि एशेज सीरीज के अंतर्गत आएगा।
Third party image reference
इसके बाद भारत-वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच भी टेस्ट सीरीज के अंतर्गत मुकाबले होने हैं।
Third party image reference
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। यहां हम टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल के साथ भारत के मैचों का पूरा कार्यक्रम देख लेते हैं।
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का कार्यक्रम:
Third party image reference
- जुलाई - अगस्त 2019 : 2 टेस्ट मैच (वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज में)
- अक्टूबर - नवंबर 2019 : 3 टेस्ट मैच (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत में)
- नवंबर 2019 : 2 टेस्ट मैच (बांग्लादेश के खिलाफ भारत में)
- फरवरी 2020 : 2 टेस्ट मैच (न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में)
- दिसंबर 2020 : 4 टेस्ट मैच (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में)
- जनवरी - फरवरी 2021 : 5 टेस्ट मैच (इंग्लैंड के खिलाफ भारत में)
Third party image reference
बता दें कि करीब 22 महीने चलने वाली आईसीसी की इस टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 144 टेस्ट खेले जाने हैं। जिसमें भारतीय टीम 18 टेस्ट मुकाबलों का हिस्सा बनेगी। इस चैंपियनशिप का फाइनल जून 2021 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स ग्राउंड पर खेला जाएगा।
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत खेलेगा 18 मुकाबले, जानिए किसके साथ होंगे कितने टेस्ट
Reviewed by Admin
on
जुलाई 31, 2019
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: