पिछली IND vs WI टी-20 सीरीज में ये 3 खिलाड़ी थे मैन ऑफ द मैच, इसे मिला था मैन ऑफ द सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज 3 अगस्त से 3 मैचों की टी-20 सीरीज में आमने-सामने होने वाले हैं। ये मैच रात 8:00 बजे से फ्लोरिडा में खेला जाएगा। गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज अब तक 11 टी-20 मुकाबलों में आमने-सामने हो चुके हैं। जहां दोनों टीमों ने 5-5 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला था।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पिछली टी-20 सीरीज

Copyright Holder: RunBhoomi
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पिछली टी-20 सीरीज साल 2018 में भारत की धरती पर खेली गई थी। इस दौरान 3 टी-20 मैच खेले गए थे और ये तीनों मैच भारत ने जीते थे। आगे भारत और वेस्टइंडीज की बीच खेली गयी पिछली टी-20 सीरीज के मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज पाने वाले खिलाड़ियों की जानकारी दी गई है।
पहला टी-20:

Third party image reference
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने अपना पहला टी-20 मैच 4 नवम्बर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला था। जहां टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 109 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 17.5 ओवर में 110/5 का स्कोर बनाकर ये मैच 5 विकेट से जीत लिया था। 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटकने वाले कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
दूसरा टी-20:

Third party image reference
लखनऊ के इकाना स्टेडियम खेले गए दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 195 रन बनाए थे। जवाब वेस्टइंडीज 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन ही बना सका था। ये मैच भारत ने 71 रनों से अपने नाम किया था। 111 रनों की शतकीय पारी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था।
तीसरा टी-20:

Third party image reference
चेन्नई में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा टी-20 मैच बेहद रोमांचक रहा था। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181/3 का स्कोर बनया था। जवाब भारत ने अंतिम गेंद पर 182 रन बनाकर ये मैच 6 विकेट से जीता था। 62 गेंदों में 92 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन मैन ऑफ द मैच रहे थे।


पूरी सीरीज में 45 रन देकर 5 विकेट हासिल करने वाले स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को मैन ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया था।
पिछली IND vs WI टी-20 सीरीज में ये 3 खिलाड़ी थे मैन ऑफ द मैच, इसे मिला था मैन ऑफ द सीरीज पिछली IND vs WI टी-20 सीरीज में ये 3 खिलाड़ी थे मैन ऑफ द मैच, इसे मिला था मैन ऑफ द सीरीज Reviewed by Admin on जुलाई 31, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.