वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार को भुलाकर भारतीय टीम नए सिरे से 3 अगस्त से टी-20 मैचों में शिरकत करेगी। 3 मैचों की इस टी-20 शृंखला को भारतीय टीम 2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के तौर पर खेलेगी।
Copyright Holder: RunBhoomi
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में भारत की मध्यक्रम बल्लेबाजी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की जीत मध्यक्रम बल्लेबाजों पर काफी हद तक निर्भर करेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टी-20 मुकाबला 3 अगस्त को फ्लोरिडा की मेजबानी में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेलेगी।
इन 4 पावर हिटर पर होंगी नजरें
Copyright Holder: RunBhoomi
अगर भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 शृंखला में विजयी होना है तो सलामी बल्लेबाजों के साथ-साथ मध्यक्रम के बल्लेबाजों को भी अपना दमखम दिखाना होगा। इन परिस्थितियों में रोहित शर्मा और शिखर की भारतीय जोड़ी पर सभी की नजरें होंगी। अगर रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम को शानदार शुरुआत देने में कामयाब रहते हैं। तब भारत के पास जीत के मौके भी कहीं अधिक होंगे। रोहित और धवन के अलावा क्रिकेट प्रेमियों की नजरें ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन भी होंगी। ये दोनों पावर हिटर कभी भी मैच का रुख पलटने की ताकत रखते हैं।
पहले टी-20 के लिए भारत की संभावित इलेवन
Copyright Holder: RunBhoomi
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद
IND vs WI: इन 4 पावर हिटर पर होगी नजरें,अगर चल गए तो भारत की जीत लगभग तय,देखें संभावित टीम
Reviewed by Admin
on
जुलाई 31, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: