सालभर के दौरान रोहित और धवन ने T20 में खेले है बराबर 10 मैच, देखें कौन है खतरनाक ओपनर

एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी सबसे खतरनाक है, ऐसे में आज हम रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीते 1 साल के बतौर ओपनर T20 आंकड़े दिखाएंगे। तो चलिए जानते है की बतौर ओपनर सालभर के दौरान रोहित शर्मा और शिखर धवन में कौन है सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज।

Copyright Holder: Cricket Stats

शिखर धवन के आंकड़े :-

भारत के बेतरीन सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले 1साल के दौरान कुल 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है जिसकी 9 इनिंग्स में 27.00 की औसत और 132.14 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाएं है। इस दौरान 92 रन की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 2 अर्धशतक भी धवन के बल्ले से इस बीच निकली हैं।

Third party image reference

रोहित का बीते 1साल का प्रदर्शन :-

शिखर धवन के साथी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बीते 1 साल में धवन जितने ही 10 मैचों की 9 पारियों में बल्लेबाजी की है, इस बीच रोहित शर्मा ने 1 बार नाबाद लौटते हुए 143.27 की स्ट्राइक रेट और 30.62 की औसत से 245 रन बनाएं। जिसमें रोहित शर्मा के बल्ले से 1 अर्धशतक और 1 शतक निकली हैं। रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ 111 रन की सबसे बड़ी नाबाद पारी खेली हैं।

Third party image reference

दोनों में किसका पलड़ा रहा है भार

रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बराबर ही मैच खेले है और बराबर ही पारियों में बल्लेबाजी भी की है इसके अलावा रोहित शर्मा के औसत की बात करें तो धवन की तुलना में वह थोड़ा बेहतर है। स्ट्राइक रेट के मामले में भी रोहित शिखर धवन से आगे है, मगर रोहित शर्मा ने 9 पारियों में 245 रन बनाएं है वहीं धवन ने 333 रन जड़े हैं। ऐसे में दोनों ने ही प्रदर्शन तो काफी अच्छा किया है, इसमें आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताइएगा।
सालभर के दौरान रोहित और धवन ने T20 में खेले है बराबर 10 मैच, देखें कौन है खतरनाक ओपनर सालभर के दौरान रोहित और धवन ने T20 में खेले है बराबर 10 मैच, देखें कौन है खतरनाक ओपनर Reviewed by Admin on जुलाई 31, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.