रोहित vs सहवाग : कौन है T20 क्रिकेट का बादशाह, देखें दोनो के शुरुआती 19 मैचों के आंकड़े


Copyright Holder: Cricket Stats
टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई बार विजय दिलाई हैं। इस समय वीरेंद्र सहवाग की जगह रोहित शर्मा ने ली है क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं। सहवाग ने T20 क्रिकेट ज्यादा नही खेला हैं। उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में मात्र 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का ही मौका मिला हैं। ऐसे में आज हम आपको रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग के शुरुआती 19 मैचों के आंकड़े दिखाएंगे, तो चलिए देखते है 19 मैचों के बाद कौन सबसे ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats

रोहित शर्मा का प्रदर्शन

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के आंकड़ों पर नजर डालें तो रोहित ने 2007 से लेकर 2010 के बीच कुल 19 मैच खेले हैं जिसकी 16 इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 335 रन बनाए। एस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.46 का रहा और औसत 33.50 का था। रोहित शर्मा ने अपने पहले 19 मैचों के दौरान तीन अर्धशतक भी लगाए इस बीच 79 रन की सबसे बड़ी नाबाद पारी खेलते हुए रोहित ने 14 छक्के और 28 चौके मारे।

Copyright Holder: Cricket Stats

वीरेंद्र सहवाग के आंकड़े

साल 2006 में वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में ही भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 क्रिकेट खेला था तब से लेकर 2012 तक वीरेंद्र सहवाग ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19 मैच खेले जिसके 18 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने 21.89 की औसत से 394 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 145.39 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की अपने करियर में वीरेंद्र सहवाग ने कुल 2 अर्धशतक लगाए थे जिसमें 78 रन की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए सहवाग ने 16 छक्के और 43 चौके जड़े थे।
रोहित vs सहवाग : कौन है T20 क्रिकेट का बादशाह, देखें दोनो के शुरुआती 19 मैचों के आंकड़े रोहित vs सहवाग : कौन है T20 क्रिकेट का बादशाह, देखें दोनो के शुरुआती 19 मैचों के आंकड़े Reviewed by Admin on जुलाई 31, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.