Third party image reference
विश्व कप 2019 की विजेता इंग्लैंड की टीम बनी। भारतीय टीम विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। अब भारतीय टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप की तैयारियों में जुट गई है, जिसके चलते भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ताकि अगली साल होने वाले टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर सके।
2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। टी-20 विश्व कप का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होगा। भारतीय टीम 2020 के टी-20 विश्व कप में पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ 25 अक्टूबर को पर्थ में खेलेगी। टी-20 विश्व कप 2020 में भारतीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही नजर आएंगे।
बता दें कि टी-20 विश्व कप 2020 में जगह पाने के लिए मुख्य रूप से 35 खिलाड़ी दौड़ में शामिल है, जिनमें से 15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को 2020 के टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।
टी-20 विश्व कप की दौड़ में शामिल है ये 15 बल्लेबाज
Third party image reference
विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, ईशान किशन, मनदीप सिंह, सुरेश रैना, के एल राहुल, नितीश राणा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर।
टी-20 वर्ल्ड कप के दौड़ में शामिल ये हैं 20 ऑलराउंडर और गेंदबाज
Third party image reference
हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, विजय शंकर, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, श्रेयस गोपाल, इशांत शर्मा, दीपक चाहर, राहुल चाहर, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, संदीप शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, संदीप शर्मा, मयंक मार्कंडेय और रवींद्र जडेजा।