भारत के 22 रन पर गिर गए थे 7 विकेट, फिर इस जोड़ी ने किया था कमाल, देखें स्कोरकार्ड


Third party image reference
भारतीय टीम ने 2017 में श्रीलंका के साथ एक वनडे सीरीज खेली थी। वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 236 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की ओर से सिरिवर्दना ने सबसे ज्यादा 58 रन की पारी खेली थी। सिरिवर्दना ने 58 गेंदों में 58 रन बनाए थे। भारत की ओर से इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने हासिल किए। बुमराह ने 4 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा था।

Third party image reference

लेकिन यह मैच बारिश की वजह से अटक गया, जिसके बाद मैच को 47 ओवर का कर दिया गया। भारतीय टीम को 47 ओवर में 231 रन बनाने थे। भारतीय टीम ने श्रीलंका के विरुद्ध शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों ओपनर बल्लेबाजों के बीच 109 रन की साझेदारी हुई। लेकिन भारतीय टीम का स्कोर जब 109 रन था, तब रोहित शर्मा आउट हो गए।

Third party image reference
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम संभल नहीं पाई। भारतीय टीम के विकेट एक के बाद एक गिरते जा रहे थे। भारतीय टीम 22 रन के भीतर 7 विकेट गवां चुकी थी और भारतीय टीम की हार नजर आ रही थी।

Third party image reference
लेकिन फिर महेंद्र सिंह धोनी ने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर शानदार साझेदारी निभाई। धोनी और भुवनेश्वर कुमार के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी। उस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 60 गेंदों में 53 रन की पारी खेली थी। जबकि धोनी ने नाबाद 45 रन बनाए थे। इन दोनों की साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम ने उस मैच को जीत लिया।

भारत के 22 रन पर गिर गए थे 7 विकेट, फिर इस जोड़ी ने किया था कमाल, देखें स्कोरकार्ड भारत के 22 रन पर गिर गए थे 7 विकेट, फिर इस जोड़ी ने किया था कमाल, देखें स्कोरकार्ड Reviewed by Content writer on जुलाई 29, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.