जानिए कनाडा T20 लीग में कितने रुपए में बिके हैं युवराज सिंह और अन्य खिलाड़ी


Third party image reference
इन दिनों कनाडा T-20 लीग सुर्खियों में छाई हुई है। युवराज सिंह ने अपनी टीम के पिछले दो मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने एक मैच में 21 गेंदों में 35 और दूसरे मैच में 45 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अगर आपको नहीं पता हो तो बता दे कि युवराज सिंह टोरंटो नेशनल्स टीम के कप्तान है।

Third party image reference
युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनको भारतीय टीम में लंबे समय से खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी T-20 लीग में खेलने का निर्णय लिया और उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई से परमिशन मांगी। बीसीसीआई ने युवराज सिंह को अनुमति दे दी। आज इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कनाडा T-20 लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को कितनी रकम मिली है। चलिए जानते हैं

Third party image reference
अगर आप सोच रहे हैं कि कनाडा T-20 लीग में खिलाड़ियों की आईपीएल की तरह बोली लगती है तो ऐसा नहीं है। बता दे कि खिलाड़ियों को मार्की, गोल्ड तथा सिल्वर खिलाड़ियों के रूप में बांटा गया है और सभी खिलाड़ियों को एक समान पैसे मिलेंगे। एक टीम में सिर्फ तीन मार्की खिलाड़ी हो सकते हैं। युवराज सिंह मार्की खिलाड़ी हैं और उनको $100000 यानी कि लगभग 7000000 रुपए मिलेंगे।

Third party image reference



कनाडा T-20 लीग में कुल 6 टीमें खेल रही है और इसमें 18 मार्की खिलाड़ी हैं। उनको भी लगभग ₹7000000 मिलेंगे। वह 18 मार्की खिलाड़ी डेरेन सैमी, शाकिब अल हसन, कोलिन मुनरो, क्रिस लिन, ड्वेन ब्रावो, जेपी डूमिनी, क्रिस गेल, शोएब मलिक, आंद्रे रसेल, केन विलियमसन, फफ डू प्लेसिस, बेन कटिंग, ब्रैंडन मैकुलम, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, जॉर्ज बैली, सुनील नारायण, थिसारा परेरा हैं।
जानिए कनाडा T20 लीग में कितने रुपए में बिके हैं युवराज सिंह और अन्य खिलाड़ी जानिए कनाडा T20 लीग में कितने रुपए में बिके हैं युवराज सिंह और अन्य खिलाड़ी Reviewed by Admin on जुलाई 30, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.