भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज, 2 दिग्गज है 400 विकेट के सबसे करीब

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से कई गेंदबाजों ने लंबे अरसे तक अपनी छाप बरकरार रखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग ही पहचान बनाई। फिर चाहे बात वनडे क्रिकेट की ओर या टेस्ट क्रिकेट की हर प्रारूपों में गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। आज हम आपको ऐसे ही भारत के टॉप-10 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने क्रिकेट के इतिहास में टेस्ट, वनडे और टी-20 सहित तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। तो आइये जानते है कि लिस्ट में किन-किन दिग्गजों का नाम शुमार हैं।

Third party image reference
भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है 1990 से 2008 के बीच अनिल कुंबले ने कुल 401 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसकी 499 पारियों में गेंदबाजी करते हुए अनिल कुंबले ने 30.06 की औसत से सबसे ज्यादा 953 विकेट झटके हैं।

Third party image reference
हरभजन सिंह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है 1998 से लेकर 2016 तक हरभजन सिंह ने टेस्ट वनडे और T20 मिलाकर कुल 365 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसकी 442 पारियों में 3.32 की बेहतरीन इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 760 विकेट लिए हैं।

Third party image reference
तीसरे पायदान पर इस लिस्ट में भारत के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव है 1978 से 1994 तक 156 मैचों की 148 पारियों में कपिल देव ने 687 अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने नाम किए है।

Third party image reference
जहीर खान ने 2000 से लेकर 2014 तक भारत के लिए 303 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 373 पारियों में 31.48 की औसत से 597 विकेट लिए इस दौरान उन्होंने 12 बार 5 विकेट और 1 बार 10 विकेट झटके।

Third party image reference
जवागल जवागल श्रीनाथ ने 1991 से 2003 के दौरान 296 मैचों की 348 पारियों में 551 विकेट चटकाएं।

Copyright Holder: Cricket Stats
रविचंद्रन अश्विन 2010 से लेकर 2018 के बीच इन 8 सालों के दौरान 222 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 277 पारियों में अब तक 27.26 की बेहतरीन औसत से 544 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

ये 2 दिग्गज है 400 विकेट के सबसे करीब


Copyright Holder: Cricket Stats
मौजूदा भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा 2009 से लेकर अब तक 238 मैचों की 267 पारियों में 29.69 की औसत से 399 विकेट ले चुके हैं रविंद्र जडेजा को 400 विकेट पूरे करने के लिए मात्र एक विकेट की ओर आवश्यकता है।

Copyright Holder: Cricket Stats
इसी तरह साल 2007 से लेकर 2018 तक 184 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 253 पारियों में गेंदबाजी कर चुके भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अब तक 390 विकेट ले चुके हैं विशाल शर्मा को 400 विकेट पूरे करने के लिए 10 विकेट और लेने होंगे।

Copyright Holder: Cricket Stats
इसके अलावा से लिस्ट में आठवें स्थान पर अजीत आगरकर है जिन्होंने 221 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 349 विकेट लिए हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats
वही इरफान पठान ने 173 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 301 विकेट लिए हैं।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज, 2 दिग्गज है 400 विकेट के सबसे करीब भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज, 2 दिग्गज है 400 विकेट के सबसे करीब Reviewed by Admin on अगस्त 02, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.