6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने वाले युवराज के नाम दर्ज है सबसे धीमा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट आधुनिक क्रिकेट है, इस फॉर्मेट के आने के बाद क्रिकेट की दुनिया मे नई क्रांति आयी हैं। T20 क्रिकेट में हमेशा से ही बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी रहे हैं। लेकिन कभी कभी ऐसा समय भी आता है जहां बल्लेबाज रन बनाने के लिए काफी परेशान होता है लेकिन गेंदबाज पूरी तरह से हावी नजर आते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे 5 मौकों के बारे में बताने जा रहे है जहाँ T20 क्रिकेट में युवराज सिंह ने सबसे धीमी गति से अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया हैं।

Copyright Holder: Cricket Stats
1. साल 2016 की शुरुआत में पंजाब की ओर से खेलते हुए केरला के खिलाफ युवराज सिंह ने 54 रन की पारी खेली थी उस दौरान युवराज सिंह ने 44 गेंदों का सामना किया था युवराज सिंह को 50 रन पूरे करने में 41 गेंद लगी थी युवराज सिंह के कैरियर की सबसे धीमी अर्धशतक है।

Copyright Holder: Cricket Stats
2. आईपीएल के दौरान 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए युवराज सिंह ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 44 गेंदों में 57 रन बनाए थे इस बीच युवराज ने 40 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे।
3. पंजाब की ओर से दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए युवराज सिंह ने साल 2018 में 40 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली थी।

Copyright Holder: Cricket Stats
4. आईपीएल 2011 के दौरान पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से खेलते हुए युवराज सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 43 गेंदों में 62 रन जोड़े थे इस दौरान युवराज सिंह को 50 रन पूरे करने में 39 गेंद लगी थी।

Copyright Holder: Cricket Stats
5. वर्ष 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए युवराज सिंह ने भारत की ओर से 43 गेंदों में 67 रन जड़े थे लॉर्ड्स के मैदान में युवराज ने 37 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे।
6. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ढाका में खेले गए T20 वर्ल्ड कप के एक मैच के दौरान युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 गेंदों का सामना कर 60 रन बनाए थे इस बीच युवराज ने 37 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।

Copyright Holder: Cricket Stats



6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने वाले युवराज के नाम दर्ज है सबसे धीमा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने वाले युवराज के नाम दर्ज है सबसे धीमा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड Reviewed by Admin on अगस्त 02, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.