इतिहास रचने वाले क्रिकेट जगत में हुए ये बड़े फैसले, नंबर 1 पर हर कोई करता है गर्व

1. सचिन तेंदुलकर का गेंदबाज से बल्लेबाज बनना

Third party image reference
वर्ष 1987 की बात है, जब सचिन एक अभ्यास सत्र में गेंदबाजी कर रहे थे। उसी समय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेनिस लिली का ध्यान सचिन की तरफ गया। उन्होंने ही सचिन को बल्लेबाजी करने की सलाह दी, जिसे सचिन ने फॉलो किया और नतीजा सबके सामने हैं। इस फैसले पर हर कोई गर्व करता हैं।
2. तूफानी बल्लेबाज सहवाग से ओपनिंग कराना

Third party image reference
अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में वीरेंद्र सहवाग मध्यक्रम में बल्लेबाजी किया करते थे। लेकिन उनकी बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें भारतीय टीम में बतौर ओपनर आजमाया गया, जिसमें वह सफल रहे। आज उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स में होती हैं।
3. राशिद खान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाना

Third party image reference
राशिद खान खुद यह कह चुके हैं कि, उनके देश में राष्ट्रपति से बाद वो ही सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। बता दे काफी विचार-विमर्श के बाद राशिद खान को अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई थी। इसके लिए उनकी सिफारिश अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ शफीक स्टैनिकजई ने की थी।
4. रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाज बनाना

Third party image reference
जब रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर शुरुआती दिनों में था, उस वक्त वह मध्यक्रम के बल्लेबाज हुआ करते थे। लेकिन तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें ओपनिंग में भेजना शुरु किया और वह सफल रहे। गौरतलब हैं कि रोहित ने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक ओपनिंग करते हुए ही लगाए हैं।
5. स्टीव स्मिथ का गेंदबाज से बल्लेबाज बनना

Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ जब साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल हुए थे, उस वक्त वह गेंदबाज के तौर पर टीम में थे। वह टी-20 विश्व कप 2010 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। एशेज सीरीज 2010 में उन्हें बल्लेबाजी में आजमाया गया और आज वे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं।
इतिहास रचने वाले क्रिकेट जगत में हुए ये बड़े फैसले, नंबर 1 पर हर कोई करता है गर्व इतिहास रचने वाले क्रिकेट जगत में हुए ये बड़े फैसले, नंबर 1 पर हर कोई करता है गर्व Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.