Third party image reference
आईसीसी विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। जिसके बाद अफ्रीका की टीम की कई कमजोरियां सामने आ रही है। क्रिकेट के तीनों क्षेत्र बल्लेबाजी, गेंदबाजी क्षेत्ररक्षण में अच्छे खिलाड़ी रखने वाली यह टीम क्यों फ्लॉप हो रही हैं ? जानते हैं इसकी तीन बड़ी वजह।
1. बड़े टूर्नामेंट्स में कप्तान के तौर पर गलत फैसले
Third party image reference
साउथ अफ्रीका के पास एक से बढ़कर एक बेहतरीन कप्तान हुए। उन्होंने कई घरेलू और विदेशी सीरीज में अपनी टीम को जीत भी दिलाई। अफ्रीका के पास अच्छे कप्तान रहे हैं, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटस में अक्सर उनकी कप्तानी में कहीं ना कहीं आत्मविश्वास की कमी रहती हैं। इस बार के विश्व कप को देख ले तो कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने सभी टीमों के खिलाफ कई गलत फैसले लिए, जिसका नुकसान टीम को हुआ।
2. बड़े टूर्नामेंट्स में कमजोर क्षेत्ररक्षण
Third party image reference
किसी समय बेहतरीन फिल्डिंग के लिए मशहूर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम अक्सर बड़े टूर्नामेंट्स में फेल हो जाती हैं। विश्व कप 2019 में भारत के खिलाफ मैच को ही ले लो, उसमें अभी अफ़्रीकी खिलाड़ियों ने चार कैच छोड़े। कप्तान और गेंदबाजों में कही ना कही तालमेल की कमी इसका कारण बन रही हैं।
3. खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना
Third party image reference
अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद अफ्रीका की टीम चोटों की वजह से काफी परेशान रही हैं। विश्व कप में डेल स्टेन जैसा गेंदबाज कंधे की चोट की वजह से बाहर हुआ। हाशिम अमला और लुंगी नगिडी भी चोट से परेशान रहे। कही न कही फिटनेस के मामले में दक्षिण अफ़्रीकी टीम को सतर्कता बरतने की जरुरत हैं।
इन 3 बड़ी वजह से लगातार फ्लॉप हो रही दक्षिण अफ्रीकी टीम, नंबर 3 है सबसे बड़ा कारण
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: