ये है टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट, ये 2 धुरंधर हैं नंबर 1

3 अगस्त से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आयोजन होने वाला है। इस दौरान पहला टी-20 मुक़ाबला रात 8:00 बजे से फ्लोरिडा में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2019 के बाद से भारत और वेस्टइंडीज के लिए ये पहला अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला होगा। गौरतलब है कि भारत के रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के दौरान 5 शतक लगाए थे। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे।

Third party image reference
इतना ही नहीं रोहित शर्मा के नाम टी-20 का सबसे तेज शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। वास्तव में रोहित शर्मा अकेले ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जिनके नाम टी-20 का सबसे तेज शतक दर्ज है। बल्कि नंबर 1 पर संयुक्त रूप से 2 खिलाड़ी विराजमान हैं।
टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

Copyright Holder: RunBhoomi
टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम बल्लेबाज डेविड मिलर पहले पायदान पर संयुक्त रूप से विराजमान हैं।

Third party image reference
सबसे पहले डेविड मिलर ने 29 सितम्बर 2017 को बांग्लादेश के विरुद्ध 35 गेंदों में 100 रन बनाकर टी-20 का सबसे तेज शतक लगाया था। इसके करीब 2 महीने बाद रोहित हिटमैन ने मिलर के इस शतक की बराबरी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 22 दिसम्बर 2017 को 35 गेंदों में शतक ठोक दिया।

Third party image reference


टी-20 का दूसरा सबसे तेज शतक अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के नाम पर दर्ज है। जिन्होंने इसी साल (2019) आयरलैंड के विरुद्ध देहरादून में 42 गेंदों का सामना करते हुए शतक जमाया था। इस लिस्ट में नंबर 4 पर दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड लेवि शामिल हैं जिनके बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों में शतक निकला था। भारत के लोकेश राहुल ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंदों में शतक लगाने का कमाल किया था।
ये है टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट, ये 2 धुरंधर हैं नंबर 1 ये है टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट, ये 2 धुरंधर हैं नंबर 1 Reviewed by Admin on अगस्त 01, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.