IND vs WI: न रोहित न गेल बल्कि ये धुरंधर है छक्कों का असली बादशाह, देखें टॉप-10 लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुक़ाबला 3 अगस्त को फ्लोरिडा की मेजबानी में शुरू होने जा रहा है। बेशक वेस्टइंडीज की टीम वनडे मैचों में कमजोर दिखाई पड़ती है। पर टी-20 के मामलों में वेस्टइंडीज की टीम खतरनाक नजर आती है।

Third party image reference
विंडीज की टीम में कई हिटर बल्लेबाज शामिल हैं, जो दौड़ कर रन लेने के बजाय गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए अब तक के टी-20 मुकाबलों में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात करे तो लिस्ट में टॉप-5 में वेस्टइंडीज के 4 बल्लेबाज मौजूद हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज: सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 11 टी-20 मुक़ाबले खेला जा चुके हैं। 11 में से एक मैच रद्द कर देना पड़ा था। शेष 10 टी-20 मैचों में 5 भारत ने और 5 वेस्टइंडीज ने जीते। इन दोनों टीमों के बीच सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में पहले स्थान पर न तो क्रिस गेल का नाम है और न ही रोहित शर्मा का। जबकि वेस्टइंडीज के एविन लुईस का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने महज 3 टी-20 मैचों में 21 छक्के लगाए हैं।

Third party image reference
दूसरे पायदान पर भारत के रोहित शर्मा मौजूद हैं, जिनके बल्ले से 10 टी-20 मैचों में 19 छक्के निकले हैं। इसके अलावा वे 47.71 के औसत से 334 रन बना चुके हैं। वहीं तीसरे पायदान पर जॉनसन चार्ल्स हैं जिन्होंने 3 मैचों में 11 छक्के जड़े हैं।

Third party image reference


बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। गेल के नाम 5 टी-20 मैचों में 10 छक्के दर्ज हैं। 8 छक्कों के साथ 5वें पायदान पर आंद्रे रसेल मौजूद हैं।
IND vs WI: न रोहित न गेल बल्कि ये धुरंधर है छक्कों का असली बादशाह, देखें टॉप-10 लिस्ट IND vs WI: न रोहित न गेल बल्कि ये धुरंधर है छक्कों का असली बादशाह, देखें टॉप-10 लिस्ट Reviewed by Admin on अगस्त 01, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.