पहले टी-20 में एक चौका लगाने वाले कोहली ने किया ये खास रिकॉर्ड अपने नाम, देखें टॉप-10 सूची


Third party image reference
वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में भारतीय टीम ने 4 विकेट से पहला टी-20 मैच जीता। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए थे। विंडीज के 96 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय टीम के भी पसीने छूट गए। इस दौरान भारत ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा (24 ) सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं विराट कोहली ने एक चौके की मदद से 19 रन बनाए। इस एक चौके की सहायता से कोहली ने टी-20 का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
विराट कोहली बने टी-20 में सबसे अधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज

Third party image reference
वेस्टइंडीज के विरुद्ध पहले टी-20 में 19 रनों की पारी के दौरान विराट कोहली केवल एक चौका ही लगा सके। इस एक चौके की मदद से कोहली टी-20 में सबसे अधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब कोहली के नाम 224 चौके हो चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। दिलशान के नाम पर 80 टी-20 मुकाबलों में 223 चौके दर्ज हैं। इसके बाद मोहम्मद शहजाद 218 चौकों के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 209 चौके लगाकर चौथे पायदान पर है। जबकि नंबर 5 पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं, जिन्होंने 200 चौके लगाए हैं।
विराट कोहली का टी-20 करियर

Copyright Holder: RunBhoomi
भारतीय कप्तान विराट कोहली के टी-20 करियर पर नजर डाले तो उन्होंने इस दौरान 68 मैच खेले हैं। 68 मैचों की 63 पारियों में कोहली के बल्ले से 49.60 के औसत से 2282 रन निकले हैं। हालांकि कोहली अभी तक टी-20 में शतक तो नहीं लगा सके हैं, पर उनके नाम 20 अर्धशतक जरूर मौजूद हैं। कोहली ने अब तक 54 छक्के और 224 चौके अपने टी-20 करियर में जड़ दिए हैं।

पहले टी-20 में एक चौका लगाने वाले कोहली ने किया ये खास रिकॉर्ड अपने नाम, देखें टॉप-10 सूची पहले टी-20 में एक चौका लगाने वाले कोहली ने किया ये खास रिकॉर्ड अपने नाम, देखें टॉप-10 सूची Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.