इस समय भारतीय टीम टी-20 क्रिकेट को लेकर चर्चाओं में हैं। भारतीय टीम जीत के साथ विंडीज दौरे का आगाज कर चुकी है। फ्लोरिडा में खेला गया पहला टी-20 मुक़ाबला भारत ने 4 विकेट से जीता। वेस्टइंडीज की टीम हार्ड हिटर बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है। लेकिन उनका कोई भी बल्लेबाज तेज तर्रार बल्लेबाजी नहीं कर सका। ऐसा ही कुछ हाल भारतीय टीम का भी रहा। उम्मीद की जा रही थी कि रोहित शर्मा टी-20 में सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
Copyright Holder: RunBhoomi
वैसे रोहित शर्मा के नाम टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। दरअसल सबसे तेज शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर विराजमान हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज 35 गेंदों में शतक ठोक चुके हैं। अब हम बात करेंगे उन 3 बल्लेबाजों की जो टी-20 क्रिकेट के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
3. लोकेश राहुल
Third party image reference
लोकेश राहुल सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 46 गेंदों में शतक लगाया था। ऐसे में अगर लोकेश राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में ओपनिंग का मौका मिलता है, तो वे टी-20 में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ कर अपने नाम कर सकते हैं।
2. एविन लुइस
Third party image reference
वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज एविन लुइस की तूफानी बल्लेबाजी से हम काफी बेहतर तरीके से वाकिफ हैं। एविन लुइस के नाम 2 टी-20 शतक दर्ज हैं और ये दोनों शतक भारतीय टीम के खिलाफ आए हैं। इसके अलावा एविन लुइस 48 गेंदों में टी-20 का शतक भी लगा चुके हैं।
1. रोहित शर्मा
Third party image reference
बेशक टी-20 का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है। पर वे इस मामले में डेविड मिलर के साथ पहले पायदान को साझा करते हैं। आपको बता दे कि रोहित शर्मा टी-20 के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 4 शतक जड़ने का रिकॉर्ड हैं। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि रोहित डेविड मिलर को पछाड़ कर टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले अकेले बल्लेबाज बन सकते हैं।
टी-20 के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ये 3 तूफानी बल्लेबाज, देखें रिकॉर्ड लिस्ट
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: