20-20 ओवर का नहीं बल्कि 5-5 ओवर का हो सकता है IND vs WI पहला टी-20, जानिए पूरा मामला


Copyright Holder: RunBhoomi
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुक़ाबला भारतीय समयानुसार आज रात 8:00 बजे से शुरू होने वाला है। ये मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाना है। वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद ये भारत का पहला मैच होगा। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की हार का मुख्य जिम्मेदार इंग्लैंड के खराब मौसम को भी ठहराया गया था। अगर उस मैच में बारिश न हुई तो शायद उस मैच का नतीजा और कुछ हो सकता था।
लेकिन ये खराब मौसम भारतीय टीम का पीछा छोड़ने को जैसे तैयार ही नहीं है। भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टी-20 मुक़ाबले में एक बार फिर बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो आज फ्लोरिडा में 65 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। इतना ही नहीं मैच के एक दिन पहले भी बारिश हो चुकी है। जिसके कारण पिच और मैदान पर पूरे दिन कवर्स दिखाई दे सकते हैं।

Third party image reference
इसके अलावा बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया में एक तस्वीर जारी करते हुए बताया कि फ्लोरिडा में बादलों का साया लगातार बना हुआ है। ऐसे में साफ है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला पहला टी-20 मैच बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है।
5-5 ओवर का हो सकता है आज का मैच

Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 बारिश के चलते अगर तय समय पर शुरू नहीं हो पाता है। तब हमें आज दोनों टीमों के बीच 5-5 ओवर का मुक़ाबला देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि टी-20 मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 10 ओवर का मैच होना जरूरी है। जहां एक टीम को कम से कम 5 ओवर दिए जा सकते हैं। ऐसे में आज अगर बारिश के कारण मैच देरी से शुरू करना पड़ा, तब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5-5 ओवर का मैच संभव हो सकता है।
20-20 ओवर का नहीं बल्कि 5-5 ओवर का हो सकता है IND vs WI पहला टी-20, जानिए पूरा मामला 20-20 ओवर का नहीं बल्कि 5-5 ओवर का हो सकता है IND vs WI पहला टी-20, जानिए पूरा मामला Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.