Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज रात 8:00 बजे से फ्लोरिडा में खेला जाएगा। इसके पहले भारत और वेस्टइंडीज आखिरी बार नवम्बर 2018 में 3 मैचों की टी-20 सीरीज में आमने-सामने हुए थे। भारतीय सरजमीं पर खेली गई ये टी-20 सीरीज भारत ने 3-0 से जीती थी। साल 2018 में खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के टॉप-10 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जानकारी आगे दी गई है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज, 2018 के टॉप-10 बल्लेबाज
Copyright Holder: RunBhoomi
भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 2018 में खेली गई पिछली टी-20 सीरीज में शिखर धवन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे यहे। इस दौरान धवन ने 3 मैचों की 3 पारियों में 46.00 के औसत से 138 रन बनाए थे। दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा रहे थे जिनके बल्ले से 3 पारियों में 121 रन निकले थे। 71 रनों के साथ वेस्टइंडीज के डेरेन ब्रावो तीसरे पायदान पर मौजूद थे। जबकि ऋषभ पंत (64) चौथे और लोकेश राहुल (59) पांचवें पायदान पर विराजमान थे।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज, 2018 के टॉप-10 गेंदबाज
Copyright Holder: RunBhoomi
भारत बनाम वेस्टइंडीज पिछली टी-20 सीरीज के दौरान टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव 5 विकेट ले कर पहले पायदान पर रहे थे। जबकि जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और ओशन थॉमस ने 3-3 विकेट चटकाए थे।
Third party image reference
वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत के कुलदीप यादव मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने 3/13 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 2 पारियों में 5 विकेट अपने नाम किए थे।
IND vs WI पिछली T20 सीरीज के टॉप-10 बल्लेबाज और गेंदबाज की लिस्ट, ये रहा था मैन ऑफ द सीरीज
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: