टी 20 क्रिकेट के 5 रिकॉर्ड जो पाकिस्तान के नाम है, तोड़ पाना है मुश्किल, न० 1 है बेहद रोचक

वर्तमान समय में क्रिकेट के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला प्रारूप टी 20 है. इस प्रारूप में मैच का परिणाम बहुत कम समय में ही सामने आ जाता है. इस प्रारूप में दर्शकों को हाईवोल्टेज मैच देखने को मिलते हैं. क्रिकेट के इस प्रारूप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है. पाकिस्तान की टीम ने क्रिकेट के इस सीमित ओवरों के प्रारूप में कई रोचक और अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाए हैं. आइये जानते हैं इनके बारे में-

Third party image reference
5- टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है. पाकिस्तान ने क्रिकेट के इस प्रारूप में 143 मैच खेलते हुए 90 मैचों में जीत दर्ज की है.

Third party image reference
4- क्रिकेट के इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट अर्जित करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है. शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट के इस पप्रारूप में 99 मैचों में 24.44 की औसत से 99 विकेट हासिल किये हैं.
3- टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पुरे करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज बाबर आजम के नाम है. बाबर आजम ने पिछले वर्ष 26वीं पारी में इस आंकड़े को पार किया.

Third party image reference
2- टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 4 या इससे अधिक विकेट अर्जित करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के उमर गुल के नाम है. उमर गुल ने 60 मैचों में 6 बार 4 या इससे अधिक विकेट चटकाये.


1- टी 20 मैच में सबसे किफायती गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफ़ान के नाम है. इन्होंने एक मैच में 4 ओवर में मात्र 1 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किये थे.
टी 20 क्रिकेट के 5 रिकॉर्ड जो पाकिस्तान के नाम है, तोड़ पाना है मुश्किल, न० 1 है बेहद रोचक टी 20 क्रिकेट के 5 रिकॉर्ड जो पाकिस्तान के नाम है, तोड़ पाना है मुश्किल, न० 1 है बेहद रोचक Reviewed by Content writer on अगस्त 06, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.