भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी 20 श्रृंखला के तीसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. भारत के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही और दीपक चाहर ने मैच के दूसरे ओवर में ही सुनील (02 रन) को पवेलियन की राह दिखा दी.
Third party image reference
दीपक चाहर ने इसके बाद पारी के चौथे ओवर में हेटमायर और लुईस को आउट कर वेस्टइंडीज की टीम को बैकफूट पर धकेल दिया. आपको बता दें सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है. वेस्टइंडीज की ढहती हुई पारी को पोलार्ड ने संभाला. पोलार्ड ने इस मैच में जैसे ही अपनी पारी का छठा छक्का लगाया वैसे ही पोलार्ड अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये. इतना ही नहीं पोलार्ड इस वर्ष टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं.
Third party image reference
पोलार्ड ने अपनी 45 गेंदों पर 58 रन आतिशी पारी से कई रिकॉर्ड ध्वस्त किये. इन्होने अपनी पारी में 6 गगनचुंबी छक्के लगाये.
Third party image reference
तोड़े कई रिकॉर्ड
1- पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में ब्रावो (49 छक्के) को पीछे छोड़ा.
Third party image reference
2- टी 20 क्रिकेट 2019 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पोलार्ड ने डीविलियर्स (63 छक्के) को पीछे छोड़ा.
Third party image reference
3- पोलार्ड ने तीसरा टी 20 अर्द्धशतक बनाकर सर्वाधिक अर्द्धशतक बनाने के मामले में धोनी (02 अर्द्धशतक) को पीछे छोड़ा.
Third party image reference
4- टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में जो रूट, डी कॉक और के एल राहुल जैसे दिग्गजों को पछाड़ा.
The content does not represent the perspective of UC
पोलार्ड ने रचा इतिहास, तोड़ा ब्रावो-धोनी व डीविलियर्स का रिकॉर्ड, बने ऐसे दूसरे बल्लेबाज
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:






कोई टिप्पणी नहीं: