भारत की टीम वेस्टइंडीज के के खिलाफ शनिवार को टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी। जहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए वेस्टइंडीज द्वारा 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। वेस्टइंडीज ने 3 और 4 अगस्त को होने वाले मैचों के लिए टीम में एक बड़ा बदलाव किया है।
Third party image reference
भारत के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों के लिए जेसन मोहम्मद को टीम में शामिल किया गया है टीम में वह आंद्रे रसेल की जगह लेंगे।

सीरीज के पहले दो टी-20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज की टीम:

Third party image reference
जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), केमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कॉटरेल, ओसाने थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद और खैरी पियरे।
वेस्टइंडीज के लिए टी-20 सीरीज में एविन लुईस, निकोलस पूरन, किरोन पोलार्ड, कार्लोस ब्रैथवेट और सुनील नरेन भारत के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकते हैं।

टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम:

Third party image reference
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।
भारत की ओर से रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी अहम साबित होंगे। सभी बेहतरीन लय में हैं जो वेस्टइंडीज के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकते हैं।