वेस्टइंडीज के खिलाफ आज भारतीय टीम टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी, इसमें विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी फॉर्म में रहे रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें एक बार फिर होंगी। यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात्रि 08:00 बजे से खेला जाएगा।
Third party image reference
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही टी-20 मुकाबले में अगर दोहित शर्मा का बल्ला चलता है तो वह एक साथ कई विश्व कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। आइये कुछ खास रिकार्ड्स की बात कर लेते हैं।
1. वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन टी-20 में:
टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने अभी तक 10 पारियों में 334 रन बनाये हैं। अगर रोहित 90 रन बना पाते हैं तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे।
Third party image reference
अभी इस सूची में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स 423 रन बनाकर टॉप पर हैं। रोहित के पास अब हेल्स को पीछे छोड़ने का बेहतरीन मौका है।
2. सबसे ज्यादा 50+ स्कोर:
Third party image reference
रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक खेले 10 मैचों में 3 बार 50 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। रोहित एक 50+ स्कोर बनाकर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
3. टी-20 में सबसे ज्यादा रन:
Third party image reference
टी-20 इंटरनेशनल में रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने अब तक 86 पारियों में 2331 रन बनाए हैं। रोहित अब सिर्फ 69 रन बना लेते हैं तो क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में 2400 रन पूरे करने वाले वे एकमात्र बल्लेबाज बन जाएंगे।
4. सबसे ज्यादा अर्धशतकों का रिकॉर्ड:
Third party image reference
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली 20 अर्धशतकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। अब रोहित के पास एक और अर्धशतक जमाकर कोहली को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
5. टी-20 में छक्कों का रिकॉर्ड:
Third party image reference
क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने लगाये हैं। रोहित ने अब तक 102 छक्के लगाए हैं और गेल के 105 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रोहित को अब सिर्फ 4 छक्कों की दरकार है।
(आपकी राय में रोहित शर्मा इनमें से कौन कौन से कीर्तिमान वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही टी-20 मैच में बना सकते हैं।)
IND-WI: इतिहास रचने से 90 रन दूर रोहित, पहले टी-20 में बना सकते हैं पांच विश्व कीर्तिमान
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:






कोई टिप्पणी नहीं: