Home
/
Cricket
/
भारत के लिए बड़ी खुशखबरी,विंडीज का ये खतरनाक ऑलराउंडर टी-20 से बाहर,इस खिलाड़ी को मिली जगह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 3 अगस्त से फ्लोरिडा में खेला जाने वाला है। पहला टी-20 मुक़ाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से सोनी टेन, सोनी सिक्स और सोनी लिव एप पर प्रसारित किया जाएगा। पहला टी-20 मुक़ाबला शुरू होने के पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल पहले 2 टी-20 मुकाबलों से बाहर

वेस्टइंडीज के खतरनाक ऑल राउंडर आंद्रे रसेल भारत के खिलाफ पहले 2 टी-20 मैचों से बाहर हो गए हैं। वे इस समय घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। गौरतलब है कि आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप 2019 के पहले 4 मुक़ाबले खेलने के बाद घुटने में चोट की समस्या के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जिसके बाद कनाडा टी-20 लीग में खेलते हुए उन्हें इस समस्या से दोबारा रूबरू होना पड़ा। जिस वजह से आंद्रे रसेल ने भारत के खिलाफ टी-20 में खुद को खेलने के लिए असमर्थ बताया।
रसेल की जगह जेसन मोहम्मद टीम में शामिल

भारत के खिलाफ पहले 2 टी-20 मुकाबलों से बाहर होने के बाद मध्यक्रम बल्लेबाज जेसन मोहम्मद को वेस्टइंडीज की टी-20 टीम में शामिल कर लिया गया है। जेसन मोहम्मद वेस्टइंडीज के लिए 9 टी-20 और 28 वनडे मुक़ाबले खेल चुके हैं। जहां 9 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 90 रन और 28 वनडे मैचों में 551 रन बनाए हैं। जेसन मोहम्मद ने अपना अंतिम टी-20 मुक़ाबला पाकिस्तान के खिलाफ अप्रैल 2018 को खेला था।
वेस्टइंडीज की नई टी-20 टीम

एविन लुईस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, जेसन मोहम्मद, कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, जॉन कैम्पबेल, किरोन पोलार्ड, कीमो पॉल, सुनील नारायण, शेल्डन कोट्रेल, ओशन थॉमस, कैरी पियर, एंथनी ब्रेम्बेल
The content does not represent theRead Full Story in UC Browser

Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं: