आज रात 8 बजे से IND vs WI पहला टी-20,रोहित-जडेजा महारिकॉर्ड के बेहद करीब,देखें संभावित XI



Copyright Holder: RunBhoomi
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टी-20 मैच आज रात 8:00 बजे से फ्लोरिडा में खेलेगी। इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी टेन पर किया जाएगा। जबकि सोनी लिव एप पर वेस्टइंडीज दौरे के इन सभी मैचों को ऑनलाइन देखा जा सकेगा। गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 11 टी-20 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों ने 5-5 मैच जीते जबकि एक मुक़ाबला रद्द हुआ था।
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा महारिकॉर्ड के बेहद करीब

Third party image reference
भारत के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास टी-20 का नंबर 1 ओपनिंग बल्लेबाज बनने का शानदार मौका होगा। अगर रोहित शर्मा आज वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 15 रन बनाने में सफल रहते हैं। तब वे न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पछाड़ कर सबसे अधिक टी-20 रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 ओपनिंग बल्लेबाज बन जाएंगे।
रवींद्र जडेजा 400 विकेट से केवल एक कदम दूर

Third party image reference
अगर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वेस्टइंडीज के खिलाफ आज पहले टी-20 मुक़ाबले में खेलने का मौका मिलता है। तब जडेजा एक विकेट लेते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लेंगे। वे ऐसा करने वाले भारत के सातवें गेंदबाज होंगे। फिलहाल जडेजा के नाम 234 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 267 पारियों में 399 विकेट दर्ज हैं।
पहले टी-20 मुक़ाबले के लिए भारत की संभावित इलेवन

Copyright Holder: RunBhoomi
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद
आज रात 8 बजे से IND vs WI पहला टी-20,रोहित-जडेजा महारिकॉर्ड के बेहद करीब,देखें संभावित XI आज रात 8 बजे से IND vs WI पहला टी-20,रोहित-जडेजा महारिकॉर्ड के बेहद करीब,देखें संभावित XI Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.