आज टी-20 के नए सिक्सर किंग बन सकते हैं रोहित हिटमैन, जानिए कितने छक्कों की है दरकार


Third party image reference
वर्ल्ड कप 2019 के बाद भारतीय टीम आज अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने जा रही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच आज रात 8:00 बजे से फ्लोरिडा में आयोजित होगा। गौतरलब है कि ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ कर पहले ही बता चुके हैं कि वे जबरदस्त फॉर्म में हैं। इसी फॉर्म का फायदा उठा कर रोहित शर्मा आज एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।
टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

Third party image reference
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने जड़े हैं। गेल 58 टी-20 मैचों की 54 पारियों में 105 छक्के लगा चुके हैं। वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल इस मामले में 103 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर है। नंबर 3 पर भारत के रोहित शर्मा मौजूद हैं जिनके बल्ले से 86 टी-20 पारियों में 102 छक्के निकले हैं। इसके बाद कॉलिन मुनरो 92 छक्कों के साथ चौथे और ब्रेंडन मैकलम 91 छक्के लगाकर टॉप-10 लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।

Third party image reference
चूंकि मौजूदा सिक्सर किंग क्रिस गेल भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में रोहित शर्मा के पास गेल के 105 छक्कों से आगे निकलने का आसान मौका होगा। अगर आज वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित 4 छक्के जड़ने में सफल हो जाते हैं। तो वे टी-20 में 106 छक्कों के साथ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
आज टी-20 के नए सिक्सर किंग बन सकते हैं रोहित हिटमैन, जानिए कितने छक्कों की है दरकार आज टी-20 के नए सिक्सर किंग बन सकते हैं रोहित हिटमैन, जानिए कितने छक्कों की है दरकार Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.