भारत ने वेस्टइंडीज को 22 रनों से रौंदा, ये बना मैन ऑफ़ द मैच, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बार फिर से हमारे चैनल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज 3 टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला गया जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को 22 रनों से हराया और सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई। इस मैच में भारत ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

Third party image reference
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 23 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली।

Third party image reference
वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में ओशाने थॉमस और शेल्डन कॉट्रेल ने 2-2 विकेट लिए और कीमो पॉल ने 1 विकेट लिया।

Third party image reference
भारत द्वारा दिए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 15.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए थे जिसके बाद खराब रोशनी की वजह से मैच को रोकना पड़ा। उसके कुछ ही देर बाद बारिश भी शुरू हो गई और यह मैच भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 22 रनों से जीत लिया। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर वेस्टइंडीज का स्कोर 15.3 ओवर में 121 रन होना चाहिए था। वेस्टइंडीज की तरफ से रोवमैन पॉवेल ने 34 गेंदों में सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली और निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली।

Third party image reference
भारत की तरफ से गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।

Third party image reference
यह बना मैन ऑफ़ द मैच-

Third party image reference
भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में 13 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए थे और 2 महत्वपूर्ण विकेट भी लिए थे।
मैच में टूटे यह रिकॉर्ड-

Copyright Holder: Cricket Champion
1) रोहित शर्मा ने इस मैच में 3 छक्के लगाए और उन्होंने क्रिस गेल के T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित शर्मा के नाम T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 107 छक्के हैं।
2) विराट कोहली ने श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का T20 में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा। तिलकरत्ने दिलशान ने T20 में 223 चौके लगाए थे और विराट कोहली ने 225 चौके लगाए हैं।
3) रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में सबसे अधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने T20 क्रिकेट में 21 बार 50+ स्कोर बनाया है।


4) सुरेश रैना T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे उन्होंने 8392 रन बनाए थे मगर आज विराट कोहली ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 8405 रन बनाए हैं।
भारत ने वेस्टइंडीज को 22 रनों से रौंदा, ये बना मैन ऑफ़ द मैच, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड भारत ने वेस्टइंडीज को 22 रनों से रौंदा, ये बना मैन ऑफ़ द मैच, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.