रोहित शर्मा बने टी-20 क्रिकेट के नए सिक्सर किंग, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड


Copyright Holder: Cricket Champion
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बार फिर से हमारे चैनल में। दोस्तों 4 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 मैच खेला गया जिसमें भारत ने 22 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने 51 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस मैच वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ा और टी-20 क्रिकेट के नए सिक्सर किंग बने।
T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के आंकड़े-

Copyright Holder: Cricket Champion
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने 96 टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा 107 छक्के और 215 चौके लगाए हैं। रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में 32.72 की औसत और 136.91 की स्ट्राइक रेट से 2422 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 17 अर्धशतक शामिल है।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची-

Copyright Holder: Cricket Champion
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर रोहित शर्मा है जिन्होंने 107 छक्के लगाए हैं। उनके बाद नाम आता है वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का जिन्होंने 105 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल है जिन्होंने 103 छक्के लगाए हैं। चौथे नंबर पर भी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो है जिन्होंने 92 छक्के लगाए हैं और पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम है जिन्होंने 91 छक्के लगाए थे।
दोस्तों T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है ? हमें कमेंट सेक्शन में बताए और आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और फॉलो जरूर करें।
रोहित शर्मा बने टी-20 क्रिकेट के नए सिक्सर किंग, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड रोहित शर्मा बने टी-20 क्रिकेट के नए सिक्सर किंग, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.