युवराज सिंह की तूफानी पारी पर भारी पड़ी आफरीदी की टीम, उड़े 29 छक्के, देखें स्कोरकार्ड

सीएए सेंटर, ब्रैम्पटन, ओंटारियो में आज टोरंटो नेशनल्स और ब्राम्पटन वूल्व्स के बीच कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग 2019 का 12वां मुकाबला खेला गया. जिसे ब्राम्पटन वूल्व्स ने 11 रनों से जीत लिया. इस जीत के साथ ब्राम्पटन वूल्व्स अंकतालिका में लगातार चौथी जीत के साथ पहले स्थान पर बरकरार है.

मैच समरी :-

Third party image reference
इस मैच में ब्राम्पटन वूल्व्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 222/6 रन बनाए. जिसमे उनकी तरफ से ओपनर जॉर्ज मुनसे ने 36 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमे 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

Third party image reference
उनके अलावा बाबर हयात ने 18 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 48 रन बनाए. जबकि कप्तान कॉलिन मुनरो ने 28 रन और नितीश कुमार ने 26 रन बनाए. जिससे टोरंटो नेशनल्स को यह मैच जीतने के लिए 223 रनों का विशाल लक्ष्य मिला.

Third party image reference
इस लक्ष्य के जवाब में टोरंटो नेशनल्स निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 211 रन ही बना पाया. जिसमें उनके कप्तान युवराज सिंह ने 22 गेंदों पर 51 रनों की तूफानी खेली. जिसमे 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

Third party image reference
इस मैच में युवराज के अलावा कीवी ओपनर ब्रेंडन मैकुलम ने एक चौके और 4 छक्के की मदद से 36 रन बनाए.

Third party image reference
इन दोनों के अलावा अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ 35 रन बनाए.

Third party image reference
लेकिन इसके बावजूद युवराज की टीम टोरंटो नेशनल्स इस मैच को 11 रनों से हार गया.

इसे मिला मैन ऑफ द मैच :-

Third party image reference
टोरंटो नेशनल्स के खिलाफ 36 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेलने के लिए जॉर्ज मुनसे को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

Third party image reference


लगातार चौथी जीत दर्ज करने के बाद आफरीदी की टीम ब्राम्पटन वूल्व्स अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुँच गया है. अब उसके पास कुल 8 अंक हो गए हैं.
युवराज सिंह की तूफानी पारी पर भारी पड़ी आफरीदी की टीम, उड़े 29 छक्के, देखें स्कोरकार्ड युवराज सिंह की तूफानी पारी पर भारी पड़ी आफरीदी की टीम, उड़े 29 छक्के, देखें स्कोरकार्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.