IND-WI: भारत ने जीता पहला टी-20 मुकाबला, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, टूटे कई रिकॉर्ड

सेंट्रल पार्क, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला गया. जिसे भारत ने 4 विकेट से जीता. भारत इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुका है. इस मैच के हीरो रहे दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी. जिनकी घातक गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दिलाई.

मैच समरी :-

Third party image reference
इस मैच में टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 95/9 रन बनाए. जिसमे कीरोन पोलार्ड ने सबसे अधिक 48 रन बनाए. उनके अलावा निकोलस पूरन ने 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

Third party image reference
भारत के लिए नवदीप सैनी ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए. इस तरह भारत को यह मैच जीतने के लिए 96 रनों का लक्ष्य मिला.

Third party image reference
इस लक्ष्य को भारत ने 17.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए रोहित शर्मा ने इस मैच में सबसे अधिक 24 रन बनाए. तो वहीँ कप्तान विराट कोहली और मध्यक्रम में मनीष पांडे ने 19-19 रनों की पारी खेली.

Third party image reference
इसके बाद अंत में रवीन्द्र जडेजा ने नाबाद 10 रन और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 8 रन बनाकर भारत को 4 विकेट से जीत दिलाई.

इसे मिला मैन ऑफ द मैच :-

Third party image reference
इस मैच में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को घातक गेंदबाजी (3 विकेट 17 रन देकर ) करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

टूटे कई रिकॉर्ड :-

Third party image reference
1. टी-20 में डेब्यू मैच में भारत के लिए मैन ऑफ द मैच जीतने वाले नवदीप सैनी 6वें गेंदबाज बन गए.
दिनेश कार्तिक बनाम साउथ अफ्रीका 2006
प्रज्ञान ओझा बनाम बान ट्रेंट ब्रिज 2009
एस बद्रीनाथ बनाम वेस्टइंडीज 2011
अक्षर पटेल बनाम ज़िम्बाब्वे हरारे 2015
बी शरन बनाम ज़िम्बाब्वे हरारे 2016
नवदीप सैनी बनाम वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2019
2. टी-20 में वेस्टइंडीज की यह 55वीं हार है. इस तरह वो टी-20 में सबसे अधिक मैच हारने वाली तीसरी टीम बन गई.

Third party image reference
3. रोहित शर्मा ने इस मैच में 24 रन बनाए. जिसमे उन्होंने 2 छक्के लगाये. इस तरह रोहित टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में गुप्टिल को पीछे छोड़ कर विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए.

Third party image reference
4. विराट कोहली ने इस मैच में 19 रन बनाए. इस तरह विराट टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में गुप्टिल को पीछे छोड़कर विश्व के दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए.

Third party image reference
5. नवदीप सैनी ने आज 3 विकेट लिए. डेब्यू में 3 विकेट लेने वाले वो चौथे भारतीय गेंदबाज बने. इसके अलावा वो भारत ने लिए 20वें ओवर मेडेन फेंकने वाले पहले भारतीय बन गए. जबकि विश्व के ओवरआल चौथे गेंदबाज बन गए.
6. रवीन्द्र जडेजा ने आज एक विकेट लेकर इंटरनेशनल करियर में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए. वो 400 से अधिक लेने वाले ऐसे 7वें भारतीय गेंदबाज बने.

Third party image reference


7. कीरोन पोलार्ड ने इस मैच में 48 रन बनाए. जिसमे उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाये. इस तरह पोलार्ड ने टी-20 में अपने 100 चौके पूरे कर लिए हैं.
IND-WI: भारत ने जीता पहला टी-20 मुकाबला, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, टूटे कई रिकॉर्ड IND-WI: भारत ने जीता पहला टी-20 मुकाबला, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, टूटे कई रिकॉर्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.