पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज ने कुर्बानी के लिए खरीदे 2 बैल, ट्विटर पर लिखी यह पोस्ट


Third party image reference
विश्व कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम के कप्तान सरफराज अहमद को काफी ट्रोल होना पड़ा था. लेकिन सरफराज अहमद एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल सरफराज अहमद ने अगस्त 2019 में होने वाली बकरीद में कुर्बानी के लिए दो बैल खरीदे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी.

Third party image reference
सरफराज ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की और लिखा- तैयारियां मुकम्मल है. बकरीद में कुर्बान होने के लिए बैल भी बेताब हैं. अल्लाह सभी की कुर्बानी कुबूल करें. बता दें कि सरफराज ने कुर्बानी के लिए बहुत अच्छी किस्म के बछड़े खरीदे हैं. यह सभी हजरत इब्राहीम अलैहिस्‍सलाम और उनके बेटे हजरत ईस्‍माइल अलैहिस्‍सलाम की याद में हर साल कुर्बानी देते हैं. आपको बता दें कि पाकिस्तान इस्लामिक देश है. इस वजह से वहां बैल और गायों की बलि पर प्रतिबंध नहीं है.
सरफराज की कप्तानी पर मंडरा रहा है संकट

Third party image reference
सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन विश्व कप में काफी खराब रहा. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरफराज अहमद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तानी पद से हटाया जा सकता है. कोच मिकी आर्थर ने भी बोर्ड से सरफराज अहमद को कप्पानी पद से हटाने की मांग की है.
पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज ने कुर्बानी के लिए खरीदे 2 बैल, ट्विटर पर लिखी यह पोस्ट पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज ने कुर्बानी के लिए खरीदे 2 बैल, ट्विटर पर लिखी यह पोस्ट Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.